फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जेल में बंद कैदी लड़ सकता है चुनाव'

Tue, 19 Nov 2013 08:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सु्प्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सरकार द्वारा संशोधित रिप्ररजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट, जिसमें किसी भी नेता को पुलिस हिरासत या जेल में होने पर चुनाव लड़ने की छूट दी गई है, को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


सरकार सहित सुषमा स्वराज ने दी मंजूरी
रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट, 2013 को केंद्र सरकार ने लोकसभा में महज 15 मिनट के बहस के बाद पारित करवा लिया था। कुछ सांसद इसमें और बहस की मांग कर रहे थे लेकिन नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज सहित अधिकांश सांसद इसे पास कर देना चाहते थे। राज्यसभा में यह बिल 27 अगस्त को पास हो गया था।

यह बिल रिपरजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट के सेक्शन 62 के सब सेक्शन (2) में बदलाव करता है, जिसमें किसी भी वोटर को हिरासत में उसके अधिकार से अस्थायी रूप से वंचित करने का प्रावधान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संशोधन के बाद कोई भी व्यक्ति जो हिरासत या जेल में हो उसका नाम मतदाता सूची में बना रहेगा और वह चुनाव में नामांकान भी दाखिल कर सकता है।

इस संशोधन से पहले सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा था कि हिरासत या जेल में बंद कोई भी अपना मतदान तक नहीं कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें