फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC ने छोटे कारोबारियों के हितों पर जवाब मांगा

Tue, 22 Jan 2013 04:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटेल सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से 3 हफ्ते के अंदर शपथ-पत्र दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है कि रिटेल सेक्टर में एफडीआई की मंजूरी देने के बाद छोटे कारोबारियों के हितों की रक्षा कैसे की जाएगी।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि देश में निवेश आया भी है या केवल राजनीतिक फायदे के लिए यह फैसला लिया गया है। कोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा कि कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए कोई व्यवस्था बनाई गई है या नहीं। उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए क्या इंतजाम हैं? कोर्ट ने कहा है कि छोटे कारोबारियों के हितों की रक्षा के लिए कुछ नियामकीय कदम उठाए जाने चाहिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें