सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 1984 के सिख दंगा मामलों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) से संबंधित प्रगति बताने के लिए कहा है। राजग सरकार ने आईपीएस अधिकारी प्रमोद अस्थाना की अध्यक्षता में गत वर्ष एसआईटी का गठन किया था।
चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने गुरलाद सिंह खालोन द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद को दो हफ्ते के भीतर इस संबंध में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।