आरुषि हेमराज मर्डर केस में तलवार दंपति को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। तलवार दंपति की याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया है।
सीबीआई स्पेशल कोर्ट के फैसले के खिलाफ तलवार दंपति ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने तलवार दंपति को इस मामले में वैध प्रक्रिया अपनाने की सलाह देते हुए पहले हाईकोर्ट जाने को कहा है।
आपको बता दें कि सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने तलवार दंपति को उनके बयान दर्ज कराने के मामले में किसी भी तरह की छूट देने से इनकार कर दिया था।
सीबीआई विशेष अदालत के इस फैसले के खिलाफ तलवार दंपति ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
तलवार दंपति चाहते हैं कि पहले उन 14 गवाहों के अदालत में बयान दर्ज किए जाएं जिनके बयान अब तक दर्ज किए गए हैं। तलवार दंपति ने गुहार लगाई थी कि 14 गवाहों के बाद ही उनके बयान दर्ज किए जाएं।
इस फैसले से तलवार दंपति को या तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा या फिर सीबीआई अदालत में अपने बयान दर्ज कराने होंगे।