फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतालवी राजदूत के भारत छोड़ने पर लगी रोक हटी

Tue, 02 Apr 2013 02:21 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने इतालवी नौसैनिकों से संबंधित विवाद में इटली के राजदूत डेनियल मानसिनी के भारत छोड़ने पर लगी रोक हटा ली है।
विज्ञापन


जस्टिस अल्तमश कबीर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मानसिनी के भारत छोड़ने पर 14 मार्च को लगाई गई रोक हटाने का आदेश दिया।

अदालत ने केरल के मछुआरों की हत्या के आरोपी दोनों इतालवी नौसैनिकों के भारत लौटने से इनकार करने के बाद मानसिनी को भारत छोड़ने से रोक दिया था।

अदालत ने इतालवी नौसैनिकों के खिलाफ मामले की त्वरित सुनवाई के लिए जल्द विशेष अदालत गठित करने का भी केंद्र सरकार को निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि इतालवी नौसैनिक मसीमिलियानो लातोर और सालवाटोर गिरोन 22 मार्च को मुकदमे का सामना करने के लिए भारत वापस लौट आए थे। इससे पहले इटली की सरकार ने उन्हें वापस भेजने से इंकार कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें