देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 1993 में हुए बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को आखिरकार फांसी दे दी गई है। याकूब की फांसी को लेकर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है।
याकूब मेमन के वकील आनंद ग्रोवर ने सुप्रीम कोर्ट में याकूब की अंतिम पुनर्विचार याचिका ठुकराए जाने के फैसले पर गुरुवार को कहा कि वह इस निर्णय से काफी निराश और दुखी हैं।
ग्रोवर ने कहा, 'यह सही फैसला नहीं है। मैं इस फैसले से काफी हताश और दुखी हूं। मुझे लगता है कि सुप्रीम कोर्ट ने एक दुखद गलती की है। अगर हम आतंकवाद नहीं चाहते तो हमें कड़े कदम उठाने होंगे'।