सहारा प्रमुख सुब्रत राय को अभी जमानत के लिए और अधिक इंतजार करना पड़ेगा। बुधवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत राय की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी है। इस केस की अगली सुनवाई 9 जनवरी 2015 को की जाएगी। इस सुनवाई में सहारा ने सुप्रीम कोर्ट से अपने तीन होटलों पर कर्ज लेने की अनुमति मांगी थी, जिससे कोर्ट ने इनकार कर दिया है।
फिलहाल सुब्रत राय को जमानत दिलाने के लिए सहारा को 1.6 अरब डॉलर जमा करने होंगे। सुब्रत राय पिछले 9 महीनों से भी अधिक से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। सहारा ने अपने तीन होटलों पर पहले ही बैंक ऑफ चाइना से करीब 900 मिलियन डॉलर का लोन ले रखा है।