फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मुंबई में फिर खुलेंगे डांस बार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में डांस बार को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। सर्वोच्च अदालत ने महाराष्ट्र सरकार के फैसले को पलटते हुए मुंबई में डांस बार से रोक हटाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने ये फैसला आजीविका को आधार बनाकर लिया है और डांस बार राज्य सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदी को हटा लिया है। इसके साथ ही अदालत ने ये निर्देश भी दिया है कि अश्लील डांस को इजाजत नहीं दी जाएगी।

हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने कहा कि हम डांस बार पाबंदी के लिए फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि डांस बार को लेकर पहले से बने कानून को जो हमने पास किया था वो उचित था।
विज्ञापन

विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार फिर जाएगी सुप्रीम कोर्ट

बता दें कि साल 2014 में महाराष्ट्र सरकार ने कानून बनाकर डांस बार पर रोक लगा दी थी। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने बाकायदा कानून में संशोधन करके ये बैन लगाया था। लेकिन अब कोर्ट ने प्रतिबंध पर रोक लगाने का फैसला सुनाया है।

इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि डांस बार में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।

इससे पहले महाराष्ट्र में साल 2005 में डांस बार पर पहली बार प्रतिबंध लगाया गया था। जिसे 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया था। लेकिन साल 2014 में महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस एक्ट में बदलाव करते हुए इस पाबंदी को दोबारा लागू कर दिया था।

फिलहाल महाराष्ट्र सरकार अब भी इस मुद्दे को दोबारा सुप्रीम कोर्ट ले जाने की सोच रही है। उसकी कोशिश यही है कि मुंबई में डांस बार रोक लगी रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें