सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर 25 जुलाई को दोबारा आयोजित होने वाली एआईपीएमटी (ऑल इंडिया प्री-मेडिकल-प्री डेंटल टेस्ट) के लिए सीबीएसई ने परीक्षा में और सख्ती बरतने का फरमान जारी किया है।
परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी ताबीज नहीं पहन सकेंगे साथ ही हेयर पिन व हेयर बैंड व स्कार्फ पर भी पाबंदी रहेगी। सीबीएसई ने परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने के लिए अभिभावकों के नाम ऐसे ही दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
अभिभावकों से अपील की गई है कि वह सुनिश्चित करें कि घर से निकलने से पहले ही इन दिशा-निर्देशों का पालन किया गया हो। वहीं, अब परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।