फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईपीएमटी के रिजल्ट को और करना होगा इंतजार

Tue, 09 Jun 2015 12:49 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी)के परिणाम घोषित करने पर लगी रोक की अवधि बढ़ाकर 12 जून कर दी। तीन मई को सीबीएसई की ओर से करवाई गई परीक्षा में कथित अनियमितता की शिकायत को देखते हुए शीर्ष अदालत उक्त दिन ही कोई अंतिम फैसला लेगी।
विज्ञापन


अनियमितता को देखते हुए याचिका में दुबारा परीक्षा करवाने की मांग की गई है। मालूम हो कि इस वर्ष एआईपीएमटी में करीब 6.3 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। कुछ छात्रों ने याचिका दाखिल कर परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ये है मामला

एआईपीएमटी परीक्षा में 123 सवालों के उत्तर मोबाइल के जरिए छात्रों तक पहुंचाए गए। जांच में पता चला है कि इस पूरे प्रकरण में 72 मोबाइल फोनों का इस्तेमाल हुआ। ये नंबर फर्जी पहचान पत्र के जरिए लिए गए थे। इन मोबाइल नंबरों से देश के विभिन्न हिस्सों में 358 कॉल्स किए गए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति प्रफुल्ल सी पंत की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को सुनवाई की अगली तारीख तक एआईपीएमटी का परिणाम घोषित नहीं करने का निर्देश दिया था। अब सोमवार को कोर्ट रोक की अवधि को 12 जून तक बढ़ा दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें