फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो, अब हो गई तैयार ‘नरेंद्र मोदी आर्मी’

Sun, 02 Jun 2013 12:31 AM IST
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा भले ही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने में हिचक रही हो, लेकिन पार्टी में उनके समर्थक इस मांग को लेकर खुलकर सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन


समर्थकों ने ‘नरेंद्र मोदी आर्मी’ नाम से संगठन बना लिया है और मोदी के पक्ष में मैदान में कूद पड़े हैं।

कैडर आधारित पार्टी भाजपा में यह पहला मौका है जब नेताओं के नाम पर निजी सेनाएं अथवा ब्रिगेड बनाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश से सांसद व पार्टी महासचिव वरुण गांधी के समर्थकों ने भी ‘वरुण गांधी यूथ ब्रिगेड’ बना दिया है।

इस तरह के संगठन अब तक कांग्रेस समेत अन्य दलों में ही बनते रहे हैं, लेकिन बदलते समय के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी कांग्रेस की राह पर चलते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


वैसे तो गोरखपुर से भाजपा सांसद आदित्यनाथ की हिंदू वाहिनी पहले से सक्रिय है, लेकिन वह किसी नेता विशेष के नाम पर नहीं है और हिंदू हितों की वकालत करने वाला यह संगठन पहले से सक्रिय रहा है।

भाजपा नेताओं के नाम पर बन रहे इन जेबी संगठनों को लेकर पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी की दलील है कि ये कार्यकर्ता स्वप्रेरणा से ऐसा कर रहे हैं और पार्टी की तरफ से ऐसा करने के लिए उन्हें बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के लोगों को रोक पाना भी आसान नहीं है।

बहरहाल, मोदी के समर्थकों ने उन्हें पीएम उम्मीदवार बनाने को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में नमो, नमो, नमो (नरेंद्र मोदी) जैसा एक गाना भी गाया। जबकि ‘नरेंद्र मोदी आर्मी’ की हाल में लखनऊ में बैठक भी हो चुकी है।
विज्ञापन


इस संगठन के कर्ताधर्ता राजस्थान के भाजपा नेता टीनू जैन हैं। यह ग्रुप फेसबुक पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवा रहा है।

इसी तरह वरुण गांधी के पार्टी महासचिव बनने के बाद उनके समर्थकों ने ‘वरुण गांधी यूथ ब्रिगेड’ बना दी है। प्रवीण पांडेय इसके कर्ताधर्ता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें