फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास: मानसिक रूप से बीमार युवक को घंटों पेड़ से बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से बीमार युवक को ग्रामीणों ने घंटों पेड़ से बांधे रखा। अस्पताल ले जाने के बजाए घंटों झाड़फूंक का ड्रामा चला। युवक का बीस दिन पहले झोलाछाप ने ऑपरेशन किया था। उसी की दवा खा रहा था। घर में अकेले कमाऊ बेटे की यह हालत देखकर मां बेसुध हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बमुश्किल युवक को सीएचसी ला पाई।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने मानसिक रोग की आशंका जताई है। कुछ ग्रामीणों ने गलत उपचार से मानसिक रोग होने की आशंका जताई तो कुछ अंधविश्वासी ऊपरी चक्कर होने की बात कह रहे थे।

सलेमपुर निवासी पप्पू सैनी पुत्र धर्मपाल सिंह की रविवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसकी हरकत को देखकर परिजन परेशान हो गए। उसके चाचा चंद्रपाल ने समझाया तो उसने उनके अंगूठे में काट लिया।
विज्ञापन

पप्पू के पिता की मृत्यु हो गई

इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सी से युवक को पेड़ से बांध दिया। बताते हैं कि तीन साल पहले पप्पू के पिता की मृत्यु हो गई थी। बेटे की हालत देख मां गीता देवी बेसुध हो गई। कुछ लोगों ने ओझा को बुला लिया। घंटों झाड़फूंक का ड्रामा चला।

भीड़ तमाशबीन बनी रही। बेचारा पप्पू पेड़ से बंधा यातनाएं झेलता रहा। सूचना के घंटों बाद सुबह पहुंची पुलिस बमुश्किल पप्पू को सीएचसी लाई। चिकित्साधीक्षक डॉ. मृणाल राठी ने युवक को मानसिक रोग से पीड़ित बताया।

पप्पू की मां ने बताया कि 20 दिन पहले गांव के बंगाली डाक्टर से उसके बेटे का पाइल्स का ऑपरेशन कराया था और वह उसकी ही दवा खा रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन व गांव वाले उसे बिजनौर के गौहावर स्थित प्राईवेट मानसिक रोग चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन

किसी को गलत दवा आज तक नहीं दी

तीन दिन पहले भी पप्पू की हालत ऐसे ही बिगड़ी थी। लेकिन तब असर कम था। रविवार की रात असर तेज था। पप्पू घर में अकेला कमाने वाला है। मां गीता, आठ साल का भाई विजय और सात साल की बहन कविता उसी पर आश्रित हैं।

पिछले दिनों पप्पू पंजाब में मजदूरी पर कृषि कार्य करने के लिए गया था। परिवार की आर्थिक स्थित खराब है। मां परेशान है कि वह बेटे का महंगा इलाज कैसे करा पाएगी।

डॉ. मृणाल राठी, चिकित्साधीक्षक कांठ, युवक मानसिक रोग से पीड़ित है। अब उसे अचानक यह रोग कैसे हुआ यह तो लंबी जांच के बाद ही पता लगेगा।

दीपक बंगाली, पप्पू का इलाज करने वाला झोलाछाप है। उसका कहना है कि भले ही मुझ पर डिग्री नहीं है मगर मैंने किसी को गलत दवा आज तक नहीं दी है। ऑपरेशन मैंने ही कराया है, जो दवा दी हैं उनकी कोई भी जांच कर लें वह दवाएं नुकसान कर ही नहीं सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें