फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगे ‘सुपर 30’ के छात्र

Wed, 24 Oct 2012 09:07 PM IST
पटना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब तबके के मेधावी छात्रों को इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाली बिहार की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था ‘सुपर 30’ ने जापान की एक यूनिवर्सिटी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत यह यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो जापान में ‘सुपर 30’ के छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी।
विज्ञापन


कोचिंग के संस्थापक आनंद कुमार और यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो के निदेशक योशिनो हिरोशी के बीच इस समझौते पर बुधवार को हस्ताक्षर हुए। समझौते के तहत यूनिवर्सिटी सुपर 30 के कम से कम एक छात्र की पढ़ाई का खर्च उठाएगी। आनंद कुमार ने टोक्यो यूनिवर्सिटी की पेशकश को अच्छा और प्रोत्साहित करने वाला बताया है।

योशिनो ने बताया कि भारतीय छात्रों के लिए स्पांसरशिप अक्तूबर 2013 से एडमिशन के साथ ही शुरू हो जाएगी। उन्होंने गरीब बच्चों को तैयारी कराकर आईआईटी जैसे संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिए ‘सुपर 30’ की प्रशंसा भी की। उन्होंने बताया कि जापान सरकार के रेडियो पर भी ‘सुपर 30’ को लेकर एक कार्यक्रम चलाया गया था।
विज्ञापन


‘सुपर 30’ के साथ इस समझौते को उन्होंने जापान सरकार के ग्लोबल 30 कार्यक्रम का हिस्सा बताया, जिसका मकसद जापान में भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ाना है। मालूम हो कि जापान में हर साल 1.40 लाख विदेशी छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इनमें भारत से जाने वाले छात्रों की संख्या 600 के करीब ही होती है। जापान अपने यहां संस्थानों में विदेशी छात्रों की संख्या 2020 तक तीन लाख करना चाहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें