फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम: सुनंदा के शरीर पर कई जगह चोट के निशान

Sat, 18 Jan 2014 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स में शनिवार को केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का पोस्टमार्टम कर दिया गया। लेकिन, अभी मौत के कारणों पर रहस्य बरकरार है।
विज्ञापन


तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने करीब दो घंटे में पोस्टमार्टम किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि सुनंदा के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और प्रथमदृष्टया मौत अचानक और अप्राकृतिक तरीके से हुई है।

मेडिकल बोर्ड के चेयरमैन व एम्स फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि शरीर के कुछ अंगों पर चोट के निशान मिले हैं, लेकिन वे मौत के कारण नहीं लग रहे हैं।
विज्ञापन

मौत के कारणों पर रहस्य बरकरारर

शरीर में किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ था या नहीं या दवा की ओवरडोज तो मौत का कारण नहीं है, इन सभी बिंदुओं पर जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखकर लैब भेज दिया गया है।

वहीं, लीवर, किडनी, हृदय, फेफड़े, ब्लड और यूरिन के नमूनों को भी जांच के लिए भेजा गया है। जांच एम्स की फारेंसिक लैब के अलावा सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री में भी होगी।

नमूनों की पैथोलॉजिकल और बॉयोलॉजिकल जांच शुरू भी कर दी गई है। फोरेंसिक रिपोर्ट, एसडीएम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी जो सोमवार तक एसडीएम सौंप दी जाएगी।

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी

एम्स के प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि एसडीएम जांच की वजह से मामले में एम्स निदेशक के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया।

पोस्टमार्टम के पहले सुनंदा के परिजनों से पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने उनकी बीमारी व चल रहे इलाज के संबंध में भी पूछताछ की और कागजात भी मांगे। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई है।

शव शुक्रवार रात करीब ढाई बजे पोस्टमार्टम घर लाया गया था। पहचान सुनंदा के बेटे शिव मेनन ने की।

पोस्टमार्टम के बाद शव लेने के लिए सुनंदा के बेटे, भाई और शशि थरूर पोस्टमार्टम घर में मौजूद थे। एंबुलेंस में शव के साथ ही तीनों बाहर निकले।

सुनंदा को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी: डॉक्टर

सुनंदा पुष्कर का संपूर्ण स्वास्थ्य जांच करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि उनका इस हफ्ते की शुरुआत में चेकअप हुआ था, जिसमें किसी तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्या होने का पता नहीं चला था।

सुनंदा का शव शुक्रवार को दिल्ली के एक होटल के कमरे में पाया गया था।

केरल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (केआईएमएस) अस्पताल में सुनंदा का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण हुआ था। जांच रिपोर्ट का अध्ययन करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।

डॉक्टरों की टीम के प्रमुख और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जी विजयराघवन ने कहा कि हमें जांच रिपोर्ट में सुनंदा के किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का पता नहीं चला था।

मेडिकल जांच रिपोर्ट की दोबारा से समीक्षा

किसी आम व्यक्ति की तरह ही वह यहां पर संपूर्ण मेडिकल जांच के लिए आई थीं। उन्हें केवल कुछ सामान्य दवाएं दी गई थीं। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा की मौत के बाद बोर्ड ने मेडिकल जांच रिपोर्ट की दोबारा से समीक्षा की।

विजयराघवन का कहना है कि वह चेकअप और उसके नतीजों का खुलासा नहीं कर सकते हैं क्योंकि इससे मरीज की निजता के उल्लंघन का खतरा है।

सुनंदा को 12 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 14 को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। सुनंदा के पति शशि थरूर भी उनके साथ थे।

डॉक्टरों और सुनंदा से मिलने वाले अस्पताल कर्मियों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान वह काफी सहज थीं। उनका इरादा एक हफ्ते बाद फिर अस्पताल आने का था।
विज्ञापन

मेहर ने बदला अपना ट्विटर प्रोफाइल फोटो

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और उनकी दिवंगत पत्नी के दांपत्य जीवन में कथित रूप से विवाद की वजह बनी पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने सुनंदा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

साथ ही उसने सुनंदा की याद में अपने ट्विटर अकाउंट का प्रोफाइल फोटो भी बदल दिया है। तरार ने अपनी तस्वीर की जगह मोमबत्ती की फोटो लगा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें