फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच करेगी सुनंदा की मौत की जांच

Thu, 23 Jan 2014 09:00 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय हालात में हुई मौत के मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। अभी तक इस मामले की जांच दक्षिण जिले की सरोजनी नगर थाना पुलिस कर रही थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बहुचर्चित मामले में विभिन्न पहलुओं को देखते हुए तफ्तीश अपराध शाखा को सौंपी गई है। केस से जुड़ी फाइल और अन्य संबंधित कागजात भी अपराध शाखा को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एसडीएम आलोक कुमार ने पुलिस को हत्या और आत्महत्या दोनों पहलू से जांच करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने अपनी जांच पूरी करने के बाद पुलिस से आगे की जांच करने को कहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि सुनंदा की मौत जहर से हुई थी। लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि सुनंदा के शरीर में जहर कौन सा था और कैसे शरीर के अंदर पहुंचा।

दक्षिण जिला पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में एसडीएम ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य ने सुनंदा की मौत के पीछे किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं जताई है। एसडीएम ने परिवार से जुड़े कई लोगों के बयान लिए थे।
विज्ञापन


52 वर्षीय सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी की रात को दक्षिण दिल्ली के पांच सितारा होटल में मृत पाई गई थीं।

इससे पहले पति केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ कथित संबंधों को लेकर हुए ट्वीट पर सुनंदा पुष्कर का विवाद हुआ था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पुष्कर के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए थे। जांच के दौरान लिए गए तमाम नमूने अब फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें