फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रमण्यम स्वामी की पार्टी का भाजपा में विलय

Mon, 12 Aug 2013 12:06 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी के नेतृत्व वाली जनता पार्टी का रविवार को भाजपा में विलय हो गया। स्वामी ने इसका ऐलान राजनाथ सिंह के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद किया।
विज्ञापन


बैठक में स्वामी और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी मौजूद थे।

स्वामी द्वारा अपनी पार्टी के विलय के फैसले का स्वागत करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि स्वामी पहले भी जनसंघ से जुड़े रहे हैं और अब उनके भाजपा में शामिल होने का पार्टी को लाभ मिलेगा।

इस मौके पर स्वामी ने कहा कि मौजूदा समय में देश खराब दौर से गुजर रहा है और राष्ट्र सेवा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि अब वे अपने पार्टी के लोगों के साथ भाजपा और देश के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्वामी पांच बार सांसद रहे हैं। इसके साथ ही वे केंद्र में कैबिनेट मंत्री और योजना आयोग के सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें