फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रह्मण्यम स्वामी का चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 15 Nov 2013 08:22 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के ‘इंटलैक्चुअल’ डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने राहुल को ‘बुद्घू’ बताते हुए सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर-30 के मक्खनशाह लुबाना भवन में भाजपा की इंटलैक्चुअल कान्फ्रेंस में हिस्सा लेने आए डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘बुद्घू’ बताया है।

हालांकि उन्होंने राजीव गांधी को अपना मित्र बताया और कहा कि वह राहुल से तंग रहते थे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधते हुए स्वामी ने कहा कि वह 1963 से 1968 तक लंदन में नौकरी करती रही हैं, लेकिन किसी को नहीं पता कि वे क्या नौकरी करती थीं।
विज्ञापन


जिस दिन इस बात का खुलासा हो जाएगा, उस दिन कांग्रेस को शर्मसार होना पड़ सकता है।

इससे पहले डॉ.स्वामी ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी को विदेशों से मिल रहे फंड पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


डॉ. स्वामी ने कहा कि अब धीरे-धीरे परिस्थितियां बदल रही हैं और देश की जनता भी बदलाव चाहती है।

स्वामी ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा जताई है। इसी से मोदी की बढ़ती ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी उनसे मुलाकात करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें