फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्बुद्धि यज्ञ के कारण घर से नहीं निकल सके निदेशक

Thu, 09 Apr 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोधपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्र-छात्राओं ने संस्थान के निदेशक के घर के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ किया।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे चले छात्रों के इस यज्ञ के कारण निदेशक बाहर नहीं निकल सके। हालांकि छात्रों ने निदेशक के घर आने-जानेवालों व खाद्य वस्तुएं ले जानेवालों को किसी तरह की परेशान नहीं होने दी।

छात्रों का आरोप है कि निदेशक प्रो. सी.वी.आर. मूर्ति ने प्रोबेशन पर चल रहे कुछ शिक्षकों को सेवामुक्त कर दिया है। छात्र करीब पन्द्रह दिनों से निदेशक को हटाने की मांग कर रहे हैं। उनकी इस मांग में कुछ शिक्षक भी शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की ओर से किए गए यज्ञ के दौरान निदेशक के घर में शिक्षकों के साथ बैठक चल रही थी। छात्रों के इस गतिरोध को दूर करने के लिए सांसद गजेन्द्र सिंह भी पहुंचे, लेकिन छात्र निदेशक को पद से हटाने की मांग पर अड़े रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें