जबलपुर पुलिस ने एक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ यौन प्रताड़ना करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। प्रोफेसर छात्रा को पास करने के बदले में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।
पुलिस के मुताबिक द्वितीय सेमेस्टर में पढ़ने वाली एक छात्रा ने वेटरनेरी के प्रोफेसर ब्रजेश पटेल पर आरोप लगाया कि प्रोफेसर उसे कॉल करके अश्लील भाषा का प्रयोग करने के साथ ही शारीरिक संबंध बनाने की बात करता था।
वहीं प्रोफेसर ने उसके खिलाफ शिकायत के बाद अपने बचाव में दो सितंबर को शिकायत दर्ज कराई कि उस पर आरोप लगाने वाली छात्रा और पुलिस विभाग में कार्यरत उसके पिता, लड़की को पास करने के बदले में पैसे देने दबाव बना रहे थे।
लड़की ने अपनी बात को साबित करने के लिए पुलिस को एक सीडी भी दी जिसमें उसने प्रोफेसर के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड किया हुआ था।