फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यौन शोषण के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा'

Sun, 14 Apr 2013 01:26 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौसेना की कोच्चि स्थित दक्षिणी कमान में पत्नियों की अदला बदली के शर्मसार करने वाले आरोपों पर विवाद के बीच रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा है कि मामले में दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि कोच्चि में तैनात एक लेफ्टिनेंट की पत्नी ने अपने पति, उसके सीनियरों और सहयोगियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस महिला ने पत्नियों की अदला बदली किए जाने का आरोप भी लगाया है।

एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे एंटनी ने शनिवार को कहा कि रक्षा मंत्रालय ऐसी शिकायतों को बेहद गंभीरता से लेता है। जांच में दोषी पाए जाने वाले को कड़ी कार्रवाई करते हुए बर्खास्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामले की नौसेना जांच कर रही है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस और केरल पुलिस भी महिला की शिकायत की जांच कर रही हैं। तीन जांच अभी चल रही हैं, ऐसे में अभी किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं है।

मालूम हो कि रक्षा मंत्री ने एक अन्य मामले में शुक्रवार को नौसेना के एक अधिकारी को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। इस अधिकारी को अपने सीनियर अफसर की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने का दोषी पाया गया था।

वहीं, लेफ्टिनेंट की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित भी किया गया। महिला ने पति उसके सीनियर अधिकारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी ओर नौसेना ने अपनी रिपोर्ट में महिला के आरोपों का खंडन किया है।

नौसेना ने अपने अधिकारियों का बचाव करते हुए कहा है कि जिन अधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं, उन्होंने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर इस युगल के निजी जीवन के मतभेद सुलझाने की कोशिश की थी, जो नाकाम रही। दुर्भाग्यवश महिला ने मदद करने वालों पर ही आरोप लगा दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें