फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग राज्य की मांग के लिए रेल रोको आंदोलन, ट्रेनें रोकीं

Sun, 21 Feb 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) ने अलग राज्य की अपनी पुरानी मांग के समर्थन में एकबार फिर आवाज बुलंद की है। अपनी मांग के समर्थन में शनिवार को न्यू कूचबिहार रेलवे स्टेशन के पास जीसीपीए ने रेल की पटरी पर धरना दिया। इससे ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई।
विज्ञापन


कूचबिहार राज्य का आजादी के बाद 1950 में पश्चिम बंगाल में विलय हुआ था और यह राज्य का एक जिला बना था। जयपुर की महारानी गायत्री देवी का जन्म इसी कूचबिहार राज्य की राजकुमारी के तौर पर हुआ था।

जीसीपीए के आंदोलन से असम और बंगाल के बीच रेल संपर्क कट गया। इस दौरान कई ट्रेनें घंटों अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। पार्टी ने अपनी मांग के समर्थन में बीते दिसंबर में भूख हड़ताल भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें