फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का नाम रोशन करने वाले होनहारों के घर पर फेंके गए पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबी के बावजूद आईआईटी परीक्षा में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले सरोज ब्रदर्स को तारीफों के साथ अपनों के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। आईआईटी प्रवेश परीक्षा में बेहतर रैंक हासिल करने वाले उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआलालगंज निवासी राजू व बृजेश के घर पर रविवार रात आठ बजे कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन


अपनी मानसिकता से ग्रसित कुछ गांववालों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मदद मिलने के बाद उनके घर पर पत्थरबाजी की है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। राजू सरोज के अनुसार जब वह घर लौटे तब पांच से छह पत्थर उनके घर पर फेंके गए। डरे राजू ने इसकी सूचना डीएम अमृत त्रिपाठी को दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम लालगंज वाईबी सिंह व सीओ सीताराम उदयपुर थाने की पुलिस के साथ उसके घर पहुंचे।

अधिकारियों का कहना है कि जिस समय पत्थर फेंके गए, उस वक्त अंधेरा था। इसलिए वे किसी को पहचान नहीं सके। अफसरों ने बताया कि गांव के कुछ अराजकतत्वों को दोनों बच्चों की कामयाबी रास नहीं आई होगी। इसलिए वे द्वेष वश पत्थर फेंकने लगे। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़ में आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उदयपुर एसओ संतोष कुमार दुबे ने बताया कि राजू के घर पर सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। इस तरह की दुबारा कोई घटना होती है तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

आसान नहीं थी राह

राजू के अनुसार जब तक मुख्यमंत्री जी ने आर्थिक मदद की घोषणा नहीं की थी तब तक सब ठीक चल रहा था और यही गांववाले उनकी आईआईटी परीक्षा में सफलता के गुणगान करते नहीं थक रहे थे।

जब उन्होंने पढ़ने का विचार किया था तब गांववालों ने उन्हें यह कहकर रोकने की कोशिश की थी कि उन्हें आगे पढ़ने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि दलित होने के नाते उनका कोई भविष्य नहीं है। यही नहीं दबंगों ने कुछ हफ्तों पूर्व उनकी जल निकासी लाइन को भी काट दिया था।

ब्रजेश ने बताया जब वो नवोदय विधालय में दाखिला लेने जा रहे थे तब भी गांववालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी और चुने जाने से नाराज होकर अखबार की कॉपी को फाड़ दिया था। ब्रजेश याद करते हैं कि नवोदय में दाखिले से ही उनकी जीवन में बदलाव आया। यहीं नहीं बॉलीवुड के पीके यानि आमिर खान ने फोन कर सरोज ब्रदर्स को शुभकामना दी है। इन सब कठिनाई के बावजूद आईआईटी में सफल होना तारीफ के काबिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें