फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचे शाहरुख, कार पर मारे गए पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान की कार पर पत्थर मारे जाने की घटना सामने आ रही है। यह घटना सुबह अहमदाबाद में घटी है।
विज्ञापन


घटना के वक्त कार में शाहरुख नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग पत्थर फेंकते देखे जा सकते हैं। हालांकि पत्थर फेंकने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। (फोटो आभार siasat)
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म सेट पर पहले भी हुआ था हमला

गौरतलब है कि शाहरुख की फिल्म रईस की शूटिंग गुजरात के अहमदाबाद में हो रही है।

शाहरुख इस फिल्म में एक शराब व्‍यापारी का किरदार निभा रहे हैं और गुजरात में शराब पर पाबंदी के चलते वहां हिंदु संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व की रईस के सेट पर हिंदू महासभा ने तोड़-फोड़ कर दी थी उस वक्त भी शाहरुख सेट पर न होने के कारण बच गए थे।

शाहरुख खान उस वक्‍त आलोचनाओं का शिकार हो गए थे, जब उन्‍होंने देश में कथित तौर पर असहिष्णुता बढ़ने के विरोध में साहित्‍यकारों द्वारा अवॉर्ड वापस किए जाने का समर्थन किया था।

विवाद इतना बढ़ गया कि इसका असर उनकी फिल्‍म दिलवाले पर भी पड़ा। कई संगठनों ने उनकी फिल्‍म का बायकॉट करने का आह्वान किया। बाद में शाहरुख ने अपने बयान के लिए माफी भी मांगी थ्‍ाी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें