छत्तीसगढ़ में नसबंदी के बाद महिलाओं की मौत के मामले से भाजपा आलाकमान बेहद चिंतित है। उसे इस तरह की घटनाओं से सुशासन के अपने दावे के कमजोर पड़ने का डर सता रहा है।
विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्रवाई में देरी को लेकर मुख्यमंत्री रमन सिंह से दो बार बात की है वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मामले पर नजर रखे हुए हैं।
लेकिन, कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के सामने सियासी मजबूरी है कि वह स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल से इस्तीफा नहीं ले सकती। ऐसा करने से विपक्ष को बैठे-बैठाए मुद्दा मिल जाएगा।
घटना के बाद से शाह ने फोन पर रमन सिंह से नाराजगी जाहिर की है। राज्य सरकार पर मामले के राष्ट्रीय स्तर पर उठने के बाद जगने के आरोप लगे हैं।