फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां ने की दो मासूमों की बेरहमी से हत्या

Thu, 04 Oct 2012 07:54 AM IST
बुलंदशहर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेली मां ने दो मासूमों को मूसल से कुचलकर मार डाला और खुद आत्महत्या की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। बच्चों का पिता सीडीओ आफिस में बाबू है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के पुलिस लाइन रोड निवासी महेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत हैं। बुधवार दोपहर महेंद्र ऑफिस में थे। घर से आए फोन कॉल पर महेंद्र घर पहुंचे। महेंद्र ने बताया कि घर के बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे तो उसकी पत्नी रेखा बदहवास पड़ी थी। कमरे में उसके पुत्र शिवम (11 वर्ष) का शव पड़ा था। महेंद्र ने अपनी बड़ी बेटी पूजा (13 वर्ष) को ढूंढा तो कुछ देर बाद पूजा का लहूलुहान शव रसोई में पड़ा मिला। रेखा ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी की कोशिश की। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर रेखा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

महेंद्र ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी रेखा ने संपत्ति बंटने की आशंका से पहली मृतक पत्नी स्नेहलता के दोनों बच्चों को मूसल और सिल बट्टे से वारकर मार डाला। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें