फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीड़िता ने तेजपाल पर लगाए गंभीर आरोप'

Thu, 30 Jan 2014 08:02 PM IST
एजेंसी/पणजी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहलका के संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली पूर्व पत्रकार ने गोवा पुलिस में शिकायत की है कि सच को दबाने और तथ्यों को झुठलाने के साथ मुझे बदनाम करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


गोवा क्राइम ब्रांच को पीड़िता की ओर से शिकायत मिली है। साथ ही मुंबई की एक टीम ने गुरुवार दोपहर को पीड़िता के बयान भी रिकॉर्ड किए हैं।

डीआईजी ओपी मिश्रा ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम के मुंबई से यहां पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर फैसला किया जा सकेगा।

मिश्रा ने बताया, ‘एक दिन पहले पीड़िता ने जांच अधिकारी से संपर्क किया था। उसने जानकारी दी कि उसे एक मेल मिला है, जिसमें दो लोगों के साथ उसकी एक तस्वीर है और केस से संबंधित आपत्तिजनक चीजें लिखी हुई हैं।

पहले से ही मुंबई में मौजूद हमारी टीम ने पीड़िता से संपर्क किया और उसने उन्हें शिकायत दे दी।’

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा, ‘मेरे खिलाफ चलाए जा रहे बदनामी और तिरस्कार के अभियान के दौरान आहत होने के बावजूद मैं सिर्फ इसलिए चुप रही क्योंकि मुझे कानूनी प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें