फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टालिन होंगे करुणानिधि के उत्तराधिकारी

Thu, 03 Jan 2013 07:36 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएमके चीफ एम. करुणानिधि ने स्पष्ट संकेत दिया है कि उनके बाद पार्टी की बागडोर उनके छोटे बेटे एमके स्टालिन संभालेंगे। स्टालिन डीएमके के कोषाध्यक्ष और यूथ विंग के सचिव हैं।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 88 वर्षीय करुणानिधि ने कहा कि वे समाज के उत्थान के लिए अंतिम सांस तक काम करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां तक मेरे बाद पार्टी नेतृत्व संभालने का सवाल है तो इसका जवाब स्टालिन हैं, जो आप सब के बीच से एक हैं। कार्यक्रम में पीएमके के 2000 कार्यकर्ता डीएमके में शामिल हुए। सबने करुणानिधि के ऐलान का जोरदार स्वागत किया।

करुणानिधि इससे पहले भी कई बार यह संकेत दे चुके हैं कि स्टालिन ही उनके उत्तराधिकारी हैं। वैसे उत्तराधिकारी के मुद्दे पर करुणानिधि के बड़े बेटे एमके अलागिरी और स्टालिन हमेशा झगड़ते रहे हैं। छोटे भाई स्टालिन जहां तमिलनाडु में पार्टी का काम देखते हैं, वहीं देर से सियासत में आए बड़े भाई अलागिरी केंद्र में मंत्री हैं।
विज्ञापन


करुणानिधि ने वर्ष 2011 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पहली बार स्टालिन को अपना उत्तराधिकारी बनाने संबंधी इतना स्पष्ट संकेत दिया है। 59 वर्षीय स्टालिन को वर्ष 2009 में उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसे भी स्टालिन के करुणानिधि के उत्तराधिकारी होने का संकेत माना गया था।

वैसे अलागिरी इस बात का खुलेआम विरोध करते रहे हैं। करुणानिधि के ताजा संकेत का विरोध उन्होंने यह कहकर दिया है कि वे अपने पिता के अलावा किसी और को नेता स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें