फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीश्री ने की देशहित में 1 घंटा देने की अपील

Mon, 04 Feb 2013 01:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर देश भर में महिला हेल्पलाइन श्रंख्ला शुरू करेंगे। रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वॉलेंटियर फॉर बेटर इंडिया’ कैंपेन की शुरुआत करते समय उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन


रविशंकर ने कहा कि देशवासियों को अपना एक घंटा राष्ट्र को देना चाहिए और देश को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका संगठन घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं और शराब के आदि पुरुषों के लिए व अन्य मुद्दों को लेकर देश भर में हेल्पलाइन शुरू करने जा रहे हैं ताकि लोग अपराध करने से बचें। हेल्पलाइन का प्रयोग संकट में फंसे लोगों की काउंसिलिंग करने, चिकित्सकीय सहयोग और कानूनी सहयोग देने में किया जाएगा।

श्रीश्री ने कैंपेन की शुरुआत करते हुए युवाओं से देश को बेहतर बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। आध्यात्मिक गुरु ने कहा कि इस पहल का मकसद समाज में छाई उदासीनता को खत्म कर समाज को एक सकारात्मक दिशा देना है। इसके लिए हमारे वॉलेंटियर मोहल्लों और कॉलेजों में जाकर लोगों को बुराइयां खत्म करने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैंपेन का मकसद तनाव, शराब और गलतफहमी को लोगों के दिल से निकालना है, क्योंकि इनके कारण ही अपराध होते हैं। अगर लोगों को अपराध के परिणाम के बारे में बता दिया जाए तो इसे बहुत हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पुलिस के ऊपर ही सबकुछ नहीं छोड़ा जा सकता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें