फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई यात्रा के लिए और ढीली करनी होगी जेब

Wed, 04 Sep 2013 01:26 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप आने वाले कुछ दिनों या महीनों में हवाई यात्रा करने की सोच रहे हैं तो जल्द से जल्द हवाई जहाज का टिकट करवा लें, नहीं तो बाद में ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के चलते स्पाइसजेट ने अपनी टिकटों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान भी कर दिया है।

जेट एयरवेज भी जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ने के बाद अब बढ़ोतरी कर सकता है। वहीं एयर इंडिया भी जल्द ही एयर टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला कर सकता है।
विज्ञापन


स्पाइस जेट की तरफ से एयर टिकटों की कीमतों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी होने से अब दिल्ली से मुबंई के बीच की टिकट 10,000 रुपए की हो गई है।

इससे पहले दिल्ली-मुबंई के बीच की टिकट 6000-7000 रुपए के बीच में थी।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पिछले सप्ताह एटीएफ की कीमतों में 7 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

जुलाई से सिंतबर तक एटीएफ की कीमतों में 22 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

एटीएफ पर लगने वाले हाई टैक्स के मुद्दे पर उड्डयन मंत्रालय ने अगले मंगलवार को उच्च अधिकारियों की मीटिंग बुलाई है।

इस मीटिंग में एटीएफ पर लगने वाले टैक्स को घटाने पर विचार हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें