हवाई यात्रा करवाने वाली एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट ने ट्रेन टिकट के दाम पर हवाई सफर करने का एक ऑफर फिर से पेश किया है। इस बार कंपनी ने 1699 रुपए की कीमत में हवाई जहाज का सफर करवाने का ऑफर पेश किया है।
इस ऑफर के जरिए देश में सफर करने के लिए 1,699 रुपए में भारत में और विदेशी रूटों पर 3,799 रुपए के टिकट पर यात्रा कर सकते हैं। यह ऑफर तीन दिनों के लिए खोला जाएगा। स्पाइस जेट से जुड़े अजय सिंह ने बअताया कि यह फैसला कंपनी ने किया है।
इस ऑफर के जरिए 1 मार्च से 20 अप्रैल के बीच के हवाई टिकट बुक करवाएं जा सकेंगे। यह स्कीम 26 फरवरी को बंद हो जाएगी। स्पाइस जेट ने इस साल पांचवी बार यह ऑफर शुरू किया है।