दिवाली और छठ पूजा में कन्फर्म टिकट की जद्दोजहद से गुजर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए पांच नवंबर से एक दिसंबर तक छह स्लीपर कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में आरक्षण शुरू हो चुका है। यह स्पेशल ट्रेन लखनऊ होते हुए बनारस जाएगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक ट्रेन संख्या 04504 चंडीगढ़ से रात 11:15 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 11:15 बजे लखनऊ और शाम 5:30 बजे बनारस पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04503 बनारस से रात 9.10 बजे चलेगी, जो रात 3:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
ट्रेन में छह स्लीपर कोच के अलावा नौ सामान्य कोच और दो पार्सल कोच भी लगाए जाएंगे।