फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब नहीं लगना पड़ेगा लाइन में

Tue, 21 Apr 2015 04:08 PM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजमर्रा की यात्रा करने वाले मुसाफिरों को अब टिकट के लिए लाइन में लगकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब घर बैठे इन लोकल ट्रेनों का टिकट मुसाफिरों के मोबाइल पर होगा।
विज्ञापन


बस मंत्रालय की ओर से जारी किए जाने वाले एप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा। मोबाइल पर ही पैसा कटाइये और टिकट आपके मोबाइल में होगा।

सफर के दौरान या फिर रेलवे स्टेशन पर टीटी अगर आपसे टिकट के बारे में पूछे तो झट से अपना मोबाइल फोन ऑन कर टिकट को दिखा दें यानि की रोजाना की झंझट से मुक्ति।
Trending Videos

रेल मंत्रालय शुरू करेगा मोबाइल फोन टिकट

खास बात यह है कि एप के जरिये मोबाइल पर टिकट तो मंगवाया जा सकेगा, लेकिन कोई हेराफेरी नहीं हो। इसके लिए यह टिकट आगे फॉरवर्ड नहीं होगा।

कहने का मतलब यह है कि मोबाइल वाला मुसाफिर ही अपने पास यह टिकट रख सकेगा। फिलहाल यह सुविधा उन्हीं मुसाफिरों को मिल सकेगी, जिनके पास स्मार्ट फोन है।

हालांकि मंत्रालय का दावा है कि जल्द ही यह सुविधा आम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए अभी शोध कार्य चल रहा है।

सबसे पहले इस सुविधा को सब अरबन रेलवे में लागू किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जल्द ही यह सुविधा चेन्नई से तांबरम के बीच चलने वाली सब अरबन रेल में शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

एप के जरिये मोबाइल पर मंगा लें टिकट

सूत्र बताते हैं कि सुविधा सफल होने पर चेन्नई, मुंबई, कोलकाता सब अरबन रेलवे के बाद इसे दिल्ली, सिकंदराबाद व अन्य स्थानों की लोकल सेवाओं में प्रयोग में लाया जाएगा।

दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि एप को अगर सफलता मिली तो आम ट्रेनों का जनरल टिकट भी इस सुविधा के जरिये लिया जा सकेगा।

रेल मंत्रालय एप के जरिये देश में पहली बार इस तरह का प्रयोग करने जा रहा है, जिसमें घर बैठे मुसाफिर को बिना किसी कष्ट के टिकट मिल जाए।

मुंबई सब अरबन रेलवे में भी एक एप शुरू किया गया है, लेकिन उस सुविधा में मोबाइल पर एक नंबर आएगा। रेलवे स्टेशन पर लगी वेंडिंग मशीन पर दिया गया नंबर दबाने पर यात्री के हाथ में टिकट आ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें