फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली टू काठमांडू बस सेवा की शुरूआत आज से

Tue, 25 Nov 2014 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली टू लाहौर की तर्ज पर यात्रियों को दिल्ली टू काठमांडू बस सेवा की सुविधा मंगलवार से मिलनी शुरू हो रही है।
विज्ञापन


अंबेडकर इंटरनेशनल टर्मिनल से केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तो नेपाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। खास बात यह है कि तीस घंटों की यात्रा के दौरान यात्रियों को यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा, लखनऊ शहरों को देखने का भी मौका मिलेगा।

नितिन गडकरी मंगलवार शाम पांच बजे डीटीसी बस को हरी झंडी दिखाकर अंबेडकर टर्मिनल से रवाना करेंगे। अंबेडकर टर्मिनल से हर दिन सुबह दस बजे दिल्ली टू काठमांडू बस चलेगी।
विज्ञापन


हालांकि इस अंतरराष्ट्रीय बस सेवा में यात्रियों को राहत है, उन्हें महज एक घंटा पहले ही टर्मिनल पहुंचना होगा। बस काठमांडू अगले दिन शाम को पहुंचेगी।

इससे पहले दिल्ली से काठमांडू का किराया 2400 रुपये रखा गया था लेकिन अब इसे 2300 रुपये कर दिया है। नेपाल में सार्क देशों के सम्मेलन के मद्देनजर यह बस सेवा निर्धारित समय से पूर्व शुरू की जा रही है।

लाहौर बस सेवा को अटारी बॉर्डर से दिल्ली स्थित अंबेडकर टर्मिनल तक दो पुलिस जिप्सी के सुरक्षा घेरे में लाया जाता है। हालांकि काठमांडू बस सेवा के साथ एक ही सुरक्षा जिप्सी चलाने की योजना है।
विज्ञापन


लाहौर से दूरी दोगुनी पर किराया कम
दिल्ली से लाहौर की दूरी काठमांडू से आधी है। बावजूद उसके काठमांडू बस सेवा का किराया लाहौर बस सेवा से कम है। दिल्ली से लाहौर की दूरी 541 किलोमीटर है। जबकि नेपाल की लगभग 12 सौ किलोमीटर। लाहौर जाने के लिए वयस्क का किराया 24 सौ रुपये है। जबकि बच्चे का 15 सौ रुपये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें