फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फरेंदा उपचुनाव में भाजपा की करारी हार

Sun, 03 May 2015 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज की फरेंदा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। समाजवादी पार्टी ने यहां से शानदार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


सपा उम्मीदवार विनोद मणि त्रिपाठी ने कांग्रेस उम्मीदवार वीरेद्र चौधरी को 9 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर रही। यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक बजरंग बहादुर सिंह को 41 हजार 247 वोट मिले।

आपको बता दें कि फरेंदा सीट भाजपा की ही सीट थी। लेकिन लोकसभा चुनावों के करीब एक साल बाद हुए उपचुनाव में उसे तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। यहां जीत हासिल करने वाले सपा के विनोद मणि त्रिपाठी को 64 हजार से ज्यादा मत मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के वीरेन्द्र चौधरी को 55 हजार 647 वोट हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी के लिए ये एक बड़ा झटका है। फरेंदा सीट के जैसे नतीजे सामने आए हैं उसके बाद अब ये तय हो गया है कि पार्टी अपनी रणनीति में कुछ बदलाव जरूर करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें