फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बढ़ते रेप पर पहली बार बोलीं डिंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर यूपी सरकार बुरी तरह से घिर चुकी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। हमलों से परेशान मुलायम परिवार राज्य सरकार के बचाव के लिए अजीबोगरीब दलीलें दे रहा है।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव और रामगोपाल यादव के बाद डिंपल यादव भी अपने पति अखिलेश यादव के बचाव में उतर आई हैं।

बुधवार को संसद परिसर में पहली बार उन्होंने इस मुद्दे पर बयान दिया है। कन्नौज से लगातार दूसरी बार लोकसभा सदस्य चुनी गईं डिंपल यादव आज लोकसभा में मौजूद थीं। लोकसभा में आज नए सदस्यों ने शपथ ली।

जा‌निए, क्‍या बोलीं डिंपल यादव

उत्तर प्रदेश में हो रही बलात्कार की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि ये संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि हम इससे सख्ती से निपट रहे हैं। ‌डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्‍था और रेप के मामलों पर पहली बार बयान दिया है।

वहीं, अखिलेश के पिता मुलायम और चाचा राम गोपाल के बयानों पर छिड़ा विवाद अब तक शांत नहीं हुआ है। दोनों ने राज्य सरकार के बचाव में मंगलवार को अजीबोगरीब दलीलें दी थी।

रामगोपाल यादव ने ‌‌दी अजीब दलील

रामगोपाल यादव ने मंगलवार को कहा था कि कई बार जब लड़कों और लड़कियों के आपसी संबंध सार्वजनिक हो जाते हैं तो इसे बलात्कार का रूप दे दिया जाता है।

उन्होंने क‌हा कि कई स्थानों पर लड़के और लड़कियां विवाह के लिए तैयार होते हैं लेकिन झूठी शान के लिए हत्या कर दी जाती है। सबसे दुखद और गंभीर बात यह है कि ऐसी वारदातें रुक नहीं रही हैं। इस तरह की घटनाएं दूसरी जगहों पर भी होती हैं लेकिन वे सुर्खियां नहीं बन पाती हैँ।

उन्होंने ऐसी घटनाओं के लिए टीवी चैनलों पर परोसी जा रही सामग्रियों को भी जिम्मेदार ठहराया।

'रेप के ‌लिए मीडिया जिम्मेदार'

यादव ने कहा कि चैनलों पर परोसी जा रही अश्लील सामग्रियों के कारण युवाओं की मानसिकता दूषित हो रही है, जिसके चलते बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं।

उन्होंने मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हुई ऐसी घटनाओं को तूल देने के लिए मीडिया जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हो रही हैं लेकिन वे सुर्खियां नहीं बन रही हैं।

वहीं मुलायम सिंह यादव मीडिया को ही नसीहत देते हुए कहा था कि आप अपना काम करो और हमें अपना करने दो।
विज्ञापन

म‌ी‌डिया पर भड़के मुलायम

मुलायम मंगलवार को तब भड़क गए, जब उनसे उत्तर प्रदेश में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर सवाल किया गया।

यादव सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय तमतमा गए और बोले कि आप लोग अपना काम कीजिए और हमें अपना काम करने दीजिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की उनकी पार्टी की सरकार संवेदनहीन नहीं है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

चुनाव प्रचार के दौरान रेप को लेकर सपा प्रमुख यह कहकर विवादों में आ गए थे कि लड़के, लड़के हैं, गलती हो जाती है। इसका यह मतलब नहीं है कि आप उन्हें फांसी दे दो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें