याकूब मेमन की फांसी को लेकर हो रहा सियासी बवाल अभी थमा भी नहीं था कि समाजवादी पार्टी के एक नेता ने ऐसी मांग कर दी कि एक और नया सियासी तूफान आ सकता है।
दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद फारूख शेख घोसी ने याकूब मेमन की पत्नी को राज्य सभा सांसद बनाने की मांग कर डाली है। इस बावत उन्होंने बकायदा सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखा है।
महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद फारुख घोसी ने याकूब मेमन की पत्नी राहीन मेमन को राज्य सभा सांसद बनाने की मांग की है। वहीं उनके इस बयान से नाराज पार्टी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें महाराष्ट्र उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है।