फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सपा-भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे पर फेंकने लगे कुर्सियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी माहौल और लोगों का नजरिया बताने के लिए गोरखपुर में सोमवार को आयोजित एक न्यूज चैनल का लाइव शो हंगामे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


एकाएक आमने-सामने हुए सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहले कुर्सियां चलीं और बाद में हाथापाई भी हुई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं।

चैनल की ओर से यह आयोजन शहर के सरस्वती विद्या मंदिर महिला पीजी कॉलेज में आयोजित किया गया था। शाम साढ़े पांच बजे के आसपास कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

योगी के खिलाफ नारेबाजी से शुरू हुआ हंगामा

कार्यक्रम की शुरुआत के करीब 15 मिनट बाद मंच पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल के बोलने की बारी आई तो उनकी बात पूरी होने से पहले ही दर्शक दीर्घा में बैठे एक सपा कार्यकर्ता ने सदर सांसद और भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

नारेबाजी से शुरू हुए शोर में योगी को लेकर कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। भाजपा समर्थकों में इसकी तीखी प्रतिक्रिया हुई। सीट से उठकर तमाम लोगों ने दूसरे पक्ष पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। जवाब में सपा समर्थक भी इसी तेवर में आ गए।

दोनों ओर से कुर्सियां चलते ही अन्य दर्शकों में भगदड़ मच गई। इस बीच नजदीक आए सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

हंगामें में चार लोग घायल

हंगामे की चपेट में आकर कार्यक्रम में मौजूद सदर विधानसभा सीट से सपा की प्रत्याशी रहीं राजकुमारी देवी के बेटे राजन गुप्ता घायल हो गए। इसके अलावा अमन पटवा, विक्की गुप्ता, राहुल गुप्ता भी घायल हुए हैं।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाइव शो को हंगामे की भेंट चढ़ता देख मंच पर बैठे सपा नेता जियाउल इस्लाम समर्थकों के साथ कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए, जबकि अफरा-तफरी के बीच दर्शक भी तितर-बितर हो गए।

पांच मिनट तक चले इस हंगामे की जानकारी फोन पर मिलने के बाद एसपी (सिटी) वहां पहुंचे। उनके साथ मौजूद सीओ कोतवाली और एसओ ने आयोजन की अनुमति को लेकर सवाल उठाए।

आयोजकों की ओर से अनुमति पत्र दिखाए जाने पर पुलिस ने पूरे शूट की फुटेज मांगी है। एसपी(सिटी) परेश पांडेय ने बताया कि घायल से पूछताछ और वीडियो फुटेज के आधार पर हंगामा करने वालों की पहचान करके उन पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें