दक्षिण अफ्रीका के सर्जनों की एक टीम ने दुनिया के पहले सफल लिंग प्रत्यारोपण करने का दावा किया है।
केपटाउन स्थित टाइबरबर्ग अस्पताल और टेलेनेबॉश युनिवर्सिटी ने साझा रूप से इस ऑपरेशन को नौ घंटे में पूरा किया।
माना जा रहा है कि दूसरी बार इस तरह का ऑपरेशन किया गया है। इससे पहले चीन में भी ऐसी कोशिश हुई थी लेकिन वह असफल रही थी।