फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली ने भाजपा में आने से कर दिया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया, हालांकि उन्होंने यह माना कि भाजपा ने उनके सामने पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव जरूर रखा था, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल बुधवार रात एक उद्योगपति ने ट्वीट के जरिए बताया था कि गांगुली भाजपा में शामिल हो रहे हैं और वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार होंगे। जिसके बाद गांगुली और भाजपा दोनों को इस मुद्दे पर सफाई देनी पड़ी। भाजपा ने ऐसी किसी भी बात का खंडन किया है।

इस बारे में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पार्टी के बंगाल मामलों के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उद्योगपति के ट्वीट में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के तौर पर हम सौरव का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

कहा पार्टी ने दिया था प्रस्ताव, मैने कर दिया मना

भाजपा के कुछ नेताओं के भी उनके साथ मधुर संबंध हैं लेकिन पार्टी में शामिल होने की बात सही नहीं है। उधर गांगुली ने भी इस मुद्दे पर सफाई दी है। जानकार सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों के दौरान भी सौरव को टिकट देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने तब भी चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी ने जब सौरव गांगुली को स्वच्छ भारत अभियान परियोजना से जोड़ा था, तभी से उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि इन सबके बीच भाजपा के एक नेता ने इस बात की पुष्टि की कि सौरव से बातचीत चल रही है।

कई हस्तियों से बात कर रही भाजपा

भाजपा सूत्रों का कहना है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के सिलसिले में पार्टी राज्य की कई जानी-मानी हस्तियों के साथ बातचीत कर रही है। इनमें सौरव का नाम भी शामिल है।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि अभी दोनों पक्ष भले इस खबर की सच्चाई से इंकार कर रहे हों, लेकिन राजनीति में कोई भी चीज स्थायी नहीं होती। ऐसे में आगे चल कर नए समीकरण बनने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें