फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध क्षेत्र में भी मोर्चा संभालेंगी महिलाएं:मनोहर पर्रिकर

विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले समय में महिलाएं युद्ध क्षेत्र में मोर्चा लेती दिख सकती हैं। रक्षा मंत्रालय इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्रालय सशस्त्र सेना में शामिल महिलाओं को युद्ध क्षेत्र में भूमिका दिए जाने पर काम कर रहा है।

इस बारे में जल्द ही नीति बना ली जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे अभियानों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पीएम के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘सेल्फी विद डॉटर’ जैसे अभियानों को कुछ लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, खासकर कथित धर्मनिरपेक्ष लोग।
विज्ञापन

लड़ाकू विमान उड़ाने की दी इजाजत

ये अभियान लैंगिक असमानता और असंवेदनशीलता के मुद्दों को उठाते हैं। इससे पहले कार्यक्रम में पर्रिकर ने स्वर्गीय लेफ्टिनेंट दिलीप गुप्ते को उनकी 50वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

लेफ्टिनेंट गुप्ते 23 वर्ष की उम्र में भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। हाल ही में भारतीय वायु सेना प्रमुख ने लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए महिला पायलटों की नियुक्ति के बारे में प्रस्ताव भेजने की बात कही थी।

उल्लेखनीय है कि देश में बेटियों को सम्मान के साथ बराबरी देने के उद्देश्य से सरकार प‌हल करती रही है जाहिर है इस कवायद को नया आयाम देते हुए रक्षा मंत्रालय इस कदम से देशवासियों में नई सोच पैदा करना चाहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें