फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू के बहाने सोनिया ने साधा मोदी पर निशाना

Sat, 14 Nov 2015 06:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेहरू के बहाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संघ परिवार पर निशाना साधा है। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती के समापन समारोह को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि सेकुलर मूल्यों का विरोध गांधी और नेहरू का विरोध है।
विज्ञापन


उन्होंने सत्ता पक्ष पर असहनशीलता, कट्टरता, अंध विश्वास, संप्रदायिकता और अन्याय को बढ़ावा देने का आरोप भी मढ़ा। सोनिया ने कहा कि नेहरू के विचार सही रास्ता दिखाते हैं।

आज जिस विचारधारा के लोग देशप्रेमी और देशद्रोही होने का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं उनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं रहा है। उन्होंने संघ परिवार पर अंग्रेजों के गुणगान का आरोप लगाया। सरकार इतिहास बदलने की चाहे जितनी कोशिश कर ले लेकिन वह इतिहास बदल नहीं सकती।
विज्ञापन


अपने विरोधी को देश विरोधी करार देना तानाशाही परंपरा है। आज कुछ लोग अपनी संप्रदायिक योजनाओं पर परदा डालने के लिए विकास की डफली बजा रहे हैं। दरअसल विकास की नींव सबसे पहले नेहरू ने ही रखी थी। इसलिए विकास की चाहे जब भी बात की जाए वह नेहरू तक जरूर पहुंचती है।
विज्ञापन

पूंजीपतियों के विकास से सबका विकास संभव नहीं

उन्होंने किसानों की जमीन को छीनने की कोशिशों को लेकर भी सरकार को घेरा। मोदी के सबका साथ, सबका विकास के नारे पर हमला बोलते हुए सोनिया ने कहा कि दो-चार पूंजीपतियों के विकास से सबका विकास संभव नहीं है।

साहित्यकारों और अन्य प्रतिष्ठित लोगों द्वारा पुरस्कार वापसी की चर्चा करते हुए कहा कि आज संस्थाओं के साथ बड़ा मजाक हो रहा है। सोनिया ने कहा कि जो सरकार आम लोगों की हिंसा और महंगाई से सुरक्षा नहीं दे सकती वह महत्वपूर्ण संस्थाओं की सुरक्षा के बारे में कैसे सोच सकती है।

बीफ विवाद पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सत्ता अब यह तय करने लगी है किसे क्या खाना चाहिए। मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए सोनिया ने कहा कि नेहरू के जमाने में हर नागरिक अपने मन की बात कह सकता था तब
यह रेडियो कार्यक्रम नहीं हुआ करता था।

उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने अंधेरा जरूर दिख रहा है मगर नेहरू के आदर्शों से वर्तमान अंधेरा छंट सकता है।

कांग्रेस ने साल भर तक चले नेहरू की सवा सौंवी जयंती समारोह के समापन मौके पर इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में यहां विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें