फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वादा पूरा करने में जुट जाएं मंत्री व कार्यकर्ता'

Fri, 09 Nov 2012 02:34 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
2014 लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर सूरजकुंड में आयोजित 'संवाद' बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंत्रियों को नसीहत दी है कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं की बातों और चिंताओं पर ध्यान दें। उन्होंने सरकार और संगठन के बीच संवाद संतुलन पर बल देते हुए कहा है कि मंत्री जब भी किसी क्षेत्र का दौरा करें तो वहां पार्टी दफ्तर में जरुर जाएं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करें।
विज्ञापन


हरियाणा के सूरजकुंड में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों की 'संवाद' बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार और संगठन के बीच उपजे वैचारिक मतभेदों को पाटने कोशिश की। आरंभिक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। हममें से हर एक की अपनी जिम्मेदारी है, वो चाहे सरकार के मंत्री के तौर पर हो चाहे संगठन के पदाधिकारी के तौर पर।

उन्होंने विपक्षी दलों पर राजनीतिक, नैतिक और नीति के स्तर पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कि हमें विपक्ष के झूठे प्रचार का सख्ती से जवाब देना है। हमें पता है कि असल में विपक्ष का इरादा किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें