कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नियमित मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गई हैं। वह करीब एक हफ्ते बाद वापस लौटेंगी।
जीएसटी पर उनके वापस लौटने के बाद ही अंतिम फैसला होगा। उनकी गैर मौजूदगी में संसद के अंदर से लेकर बाहर तक संगठन को संभालने की जिम्मेदारी पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर होगी।
साथ ही जीएसटी के मुद्दे पर सरकार से आगे की बातचीत का नेतृत्व राहुल खुद कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि अगले हफ्ते सरकार और कांग्रेस के बीच दूसरे दौर की बातचीत संभव है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष नियमित मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गई हैं। वह एक हफ्ते बाद वापस लौटेंगी।