फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के लिए सोनिया ने की अपील

Wed, 10 Sep 2014 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को जम्मू कश्मीर में बाढ़ प्रभावित लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन


इलाज के लिए देश से बाहर गईं कांग्रेस अध्यक्षा ने इसके लिए बाकायदा एक राहत समिति गठित की है, जो कि राज्य के लोगों की मदद का काम करेगा।

समिति में सैफुदीन सोज, गुलाम नबी आजाद, मोहम्मद शरीफ, तारा चंद, ताज मोहिउदीन, पीरजादा मोहम्मद जैसे 46 सदस्य हैं।

समिति में संयोजन का काम जम्मू कश्मीर की प्रभारी महासचिव अंबिका सोनी देखेंगी।

इधर, राहुल गांधी ने भी युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल के स्वयं सेवकों को राहत कार्य में हिस्सा लेने के लिए कहा है। इसे लेकर मंगलवार को अंबिका सोनी, मोती लाल वोरा, अहमद पटेल ने बैठक भी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें