फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के मंत्री ने फिर कराई किरकिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ वक्त से विवादों में चल रहे दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती एक बार फिर चर्चा में उस वक्त आ गए जब उन्होंने रेप की शिकार महिला का नाम सार्वजनिक कर दिया। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर माफी मांग ली।
विज्ञापन


भारती ने डेनमार्क की उस महिला का नाम उजागर कर दिया था जिसके साथ मंगलवार की रात दिल्ली में गैंगरेप हुआ था।

वुधवार रात एक प्रेस काफ्रेंस में उन्होंने महिला का नाम लिया था। बाद में उन्होंने इस मामले पर कहा कि ये गलती से हो गया था।

उनके ऑफिस की ओर से कहा गया कि रेप पीड़ित का नाम गलती से प्रेस रिलीज़ में चला गया। उसे प्रेस रिलीज़ का हिस्सा ना समझा जाए। गलती के लिए खेद है।

विवादों से है सोमनाथ का नाता

दो दिन पहले सोमनाथ भारती ने दिल्ली में एक जगह खुद ही छापा मार दिया था और पुलिस पर काम न करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस भी उनसे भिड़ गई थी। इस पर केजरीवाल को खुद उनके बचाव में उतरना पड़ा था।

सोमनाथ पर सुबूतों से छेड़छाड़ का भी एक आरोप लग चुका है। तब भी उनके बचाव में खुद केजरीवाल को उतरना पड़ा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित प्रकरण 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले का था, जिसमें बड़े अधिकारियों को बचाने के लिए छोटे व्यक्ति को फंसाया गया था। सबूतों से छेड़छाड़ नहीं की गई है।

वापस लौट गई महिला

दिल्ली के कनॉट प्लेस पर दरिंदगी के बाद 51 वर्षीय डेनमार्क की महिला बहुत डरी हुई थी।

देर रात पुलिस ने उसकी काउंसिलिंग भी कराई, लेकिन वह मेडिकल कराने को तैयार नहीं हुई और बुधवार सुबह अपने देश वापस लौट गई।

जरूरत पड़ने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद भी ली जाएगी। टूरिस्ट गाइड महिला ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी जुटाने के लिए एक बार पहले भी भारत आई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को हुआ था रेप

दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के पास सरेशाम 7-8 दरिंदे तीन घंटे तक विदेशी महिला की आबरु के साथ खेलते रहे। लेकिन न तो दिल्ली पुलिस और न ही रेलवे पुलिस को मामले की भनक तक लगी। गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली पुलिस राजधानी में कड़ी सुरक्षा इंतजामों के दावे कर रही है।

जिस जगह वारदात हुई वहां पर रेलवे अधिकारियों का क्लब है। वारदात के दौरान आरोपियों ने महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी। पीड़िता ने बताया कि उसने मदद के खूब शोर भी मचाया। लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपियों ने महिला की पहनी हुई जींस तक लूट ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें