फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसी शर्ट, जिसे पहनते ही छूमंतर होगी गर्मी

Mon, 15 Apr 2013 07:58 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता के एक वैज्ञानिक ने एक ऐसी सौर समर शर्ट की परिकल्पना पेश की है, जोकि गर्मी के दिनों भी ठंडक का अहसास कराएगी। इस शर्ट में सौर सेल और पंखे लगे (इनबिल्ट) होंगे।
विज्ञापन


फोटोवोल्टिक सिस्टम इंजीनियरिंग एंड डिजाइन के विशेषज्ञ शांतिपदा गणचौधरी ने बताया कि हम एक ऐसी तकनीक विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें शर्ट के फाइबर या फिर उसकी पॉकेट में छोटे सौर सेल लगाए जा सकें।

सौर सेलों की सहायता से करीब 400 वॉट एनर्जी उत्पन्न की जा सकती है। इन सेलों का आकार 2.5 इंच से 3 इंच तक होगा। सौर सेलों की मदद से शर्ट में इतनी एनर्जी एकत्र की जा सकेगी, जिससे मोबाइल फोन, टैबलेट या फिर अन्य डिजिटल डिवाइसों को चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


अपनी परिकल्पना के बारे में गणचौधरी ने बताया कि शर्ट में दो परतें होंगी, जिनमें से एक में दो से चार छोटे पंखे लगे होंगे जोकि सौर एनर्जी से संचालित होंगे। इन पंखों का आकार कंप्यूटर में लगने वाले पंखों से छोटा होगा।

उन्होंने कहा कि मान लीजिए कि यदि कोई व्यक्ति 5.5 फीट लंबा है तो उसके शरीर के प्रति वर्ग फीट पर पड़ने वाली सूर्य की किरणें सौर सेल के जरिए 400 वॉट एनर्जी पैदा करने के लिए पर्याप्त है। इस एनर्जी से मोबाइल, टैबलेट, आईपैड आदि चार्ज किए जा सकते हैं।
 
गणचौधरी बंगाल इंजीनियरिंग एंड साइंस यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं और आश्डेन अवार्ड विजेता है। उन्होंने केंद्र सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग को अपना रिसर्च प्रस्ताव भेज दिया है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि शर्ट को हर समय पहना जाए। यह एक खास समय अवधि के दौरान सूर्य से एनर्जी ग्रहण करेगी, जिससे गैजेट को चार्ज किया जा सकेगा।

शर्ट की कीमत के बारे में पूछे जाने पर वैज्ञानिक ने कहा कि यदि एक सामान्य शर्ट की कीमत 1000 रुपये है तो सौर सेल लगे उसी तरह की शर्ट की कीमत करीब 1600 रुपये होगी। इसके अलावा उन्होंने मानव शरीर पर सौर शर्ट के प्रतिकूल असर को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में इस दिशा में ज्यादा से ज्यादा रिसर्च होने के साथ ही सौर एनर्जी की कीमतों में कमी आएगी।
विज्ञापन


क्या होगी खासियत
सौर सेलों की मदद से शर्ट में इतनी एनर्जी एकत्र हो सकेगी, जिससे मोबाइल, टैबलेट, आईपैड और अन्य डिजिटल डिवाइस चार्ज किए जा सकेंगे।

कैसे करेगी काम
शर्ट के फाइबर या पॉकेट में छोटे सौर सेल लगाए जाएंगे। इनकी मदद से करीब 400 वॉट एनर्जी उत्पन्न होगी।

आकार
सेलों का आकार 2.5 इंच से 3 इंच होगा।

कीमत
यदि कोई शर्ट 1000 रुपये की है तो सौर सेल लगी ठीक वैसी ही शर्ट की कीमत 1600 रुपये होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें