फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बैठ जाइए, स्प्रे मारा, भाग जाइए'

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना मुद्दे को लेकर संसद में मचे घमासान की हर कोई आलोचना कर रहा है। कोई इसे लोकतंत्र पर काला दिन बता रहा है तो कोई इसे लोकतंत्र पर धब्बा बता रहा है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया में भी प्रतिक्रियाएं काफी तेजी से आ रही हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में देश के प्रतिनिधियों की इस हरकत पर जहां हर ओर अलोचनाएं की जा रही हैं वहीं जमकर तंज भी कसे जा रहे हैं। लोग फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए नेताओं का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

फेसबुक और ट्विटर पर लोगों की तेजी से आ रही प्रतिक्रियाओं  के चलते दोनों ही जगहों पर #PepperSpray शब्द ट्रेंड कर रहा है। पढ़िए आप भी ऐसे ही मजेदार ट्वीट और एफबी स्टेटस।
विज्ञापन

प‌िज्जा ड‌िलीवर करवाएं, पेपर उड़ रहा है

ट्व‌िटर पर अनुज प्रजापत‌ि ल‌िखते हैं क‌ि ड‌ियर डोम‌िनोज आप जल्दी पार्ल‌ियामेंट में पिज्जा डिल‌ीवर करें, क्योंक‌ि वहां जमकर पेपर (काली म‌िर्च) उड़ाई जा रही है।

ट‌्व‌िटर पर ही पर‌ितोष ल‌िखते हैं क‌ि लोगों से न‌िवेदन है क‌ि वो अपने बच्चों को पार्ल‌ियामेंट से दूर रखें, क्योंक‌ि हमारे नेताओं के बैग में सारे मसाले रखे हैं।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर रीतम ल‌िखते हैं क‌ि यहां काली मिर्च सब्जी में डालने को नहीं मिल रही हैं और इन्हें देख लो दुसरो पे उड़ाए जा रहे हैं ।

हमारे क्रिएट‌िव सांसद

ट्व‌िटर पर ही आज की घटना पर तंज कसते कुमारेश सोमी ल‌िखते हैं क‌ि संसद में म‌िर्च पाउडर, चाकू और धक्कामुक्की सब हो रही है। आप कांग्रेस से इससे ज्यादा उम्मीद ही क्या कर सकते हो?

ट्व‌िटर पर स्नेहा ‏@nallacherusneha ट्वीट करती हैं क‌ि संसद में पेपर का इस्तेमाल। हम आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं क‌ि हमारे सांसद क‌ितने क्रिएट‌िव हैं।

पेरेडी अकाउंट ‏@aajat1cool  के जर‌िए एक महाशय ट्व‌िटर पर ल‌िखते हैं क‌ि यह कौन MP था company वाले ढूंढ़ रहे हैं। इनको brand ambassador बनाने के ल‌िए।

बैठ जाइए... भाग जाइए

लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के स्टाइल में व‌िजय शंकर @VijayShankar9Q ट्वीट करते हैं क‌ि "बैठ जाइए। बैठ जाइए। बैठ जाइए।" स्प्रे...स्प्रे...स्प्रे "भाग जाइए। भाग जाइए। भाग जाइए।"

ट्व‌िटर के अलावा फेसबुक पर इसी तरह लोग अपनी प्रत‌ि‌क्रियाएं दे रहे हैं। कोई इस पर आश‌ु कव‌िताएं ल‌िख रहा है तो कोई इस घटना की आलोचना कर रहा है।

फेसबुक पर सुरेश ल‌िखते हैं क‌ि संसद में मिर्च पावडर, चाकू और हंटर... वाह क्या बात है...गांधी खुश हुए... कांग्रेस की महान परंपरा में एक नया सुर्खाब।
विज्ञापन

बवाल पर तैयार है कविता भी

इसके अलावा लेखक प्रभात रंजन इस घटना पर आश‌ु कव‌िता ल‌िखते हैं क‌ि

छिड़क के मिर्ची करे बवाल !
कर दे संसद को बेहाल !!
लोकतंत्र को मारे चंपी!
क्या सखी साजन!!
ना सखी एमपी!

आम लोगों के अलावा सोशल मीड‌िया के जर‌िए पत्रकार, लेखक, दूसरे पेशे से जुड़े सभी जाने माने लोग इस घटना की आलोचना कर रहे हैं। सभी लोकतंत्र के मंद‌िर पर इस तरह की घटना को शर्मनाक करार दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें