फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमोड से निकला 6 फुट का कोबरा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रात को आधी नींद में शिल्पा बाथरूम गईं। सामान कुछ बिखरा हुआ था। एक पल के लिए शिल्पा को लगा कि शायद वह नींद में हैं, लेकिन अगले ही पल उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


मुम्बई निवासी 45 वर्षीय शिल्पा के होश उस वक्त उड़ गए जब उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि उनके बाथरूम के कमोड में 6 फुट का कोबरा सांप है।

यह घटना मुंबई के मुलुंड में रहने वाले एक परिवार के साथ हुई। शिल्पा जब बाथरूम गईं तो उन्हें कुछ अजीब सा लगा। वहां पानी का मग, बाल्टी, टॉयलेटरी वगैरह उधर-उधर हो गए थे। शिल्पा यह सोचकर हैरान हुईं कि जब घर में कोई और नहीं था तो फिर ऐसा कैसे हुआ।

बाथरूम बंद कर दौड़े

शिल्पा ने अपने पति को बुलाया और वे सभी बाथरूम में खोजबीन करने लगे। इसी बीच सबको एक अजीब सी आवाजा आई और हड़कंप मच गया।

परिवार को हिस्स की आवाज के साथ ही यह समझ आ गया कि आसपास सांप है। कोई किसी से कुछ कह पाता कि 6 फुट लंबा कोबरा कमोड से बाहर निकल आया।

कमोड में कोबरा देख कर एक सेकंड के लिए तो देसाई सदमें में जम गए लेकिन अगले ही पल बाथरूम का दरवाजा बंद करके दौड़ पड़े।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ा सांप

आनन-फानन में मदद के लिए पड़ोसियों को बुलाया गया। कई घंटों तक सांप को पकड़ने के लिए मशक्कत होती रही। इसके बाद में वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट आए। इस बीच घरवालों में इतनी दहशत पैदा हो गई कि उनकी बेटी डर के कारण रोने लगी।

घर में इतने लंबे सांप को देखकर घरवाले भी देखकर हैरान रह गए। वाइल्ड लाइफ वालों ने अंदाजा लगाया कि सांप सीवेज के रास्ते कमोड में आ गया होगा। सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद घरवालों और पड़ोसियों में दहशत कायम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें