फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के समर्थन में क्या बोली स्मृति?

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने नई शिक्षा नीति पर जोर देते हुए कहा है कि देश को ऐसी शिक्षा नीति चाहिए, जो शैक्षिक गुणवत्ता के मुद्दे को सुलझाए।
विज्ञापन


ईरानी के अनुसार देश को इस समय नई शिक्षा नीति की सख्त जरूरत है। नई शिक्षा नीति में इस बात पर ध्यान दिया जाएगा कि कौन सा पाठ्यक्रम आखिर कैसे पढ़ाया जाए। ईरानी अपने मंत्रालय के 100 दिन के कामकाज को लेकर पत्रकारों से बात कर रही थी।

उन्होंने कहा कि नई नीति बनाते समय क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विचार विमर्श किया जाएगा। देश के सभी भागों के विचार जानने के लिए जनवरी 2015 से लगातार विचार विमर्श शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी पक्षकारों से इस मुद्दे पर विचार लिए जाएंगे कि वे किस पाठ्यक्रम को किस तरह पढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन

साढ़े नौ करोड़ विद्यार्थियों ने मोदी को सुना

स्मृति ईरानी से जब दिल्ली विश्वविद्यालय के चार साल के पाठ्यक्रम को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग 1986 में बनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर काम कर रहा है, जो कि 10+2+3 प्रणाली की वकालत करता है।

साथ ही ईरानी ने सर्व शिक्षा अभियान और शिक्षा के अधिकार कानून की समीक्षा की। ईरानी ने बताया कि पिछले 100 दिनों में उन्होंने कई मुख्यमंत्रियों, अधिकारियों और सचिवों से मुलाकात की है। सभी ने समीक्षा पर जोर दिया है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को बताया कि शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण देश के 8.5 लाख स्कूलों के 9.51 से अधिक विद्यार्थियों ने सुना था।

14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में पूछे गए सवाल का ईरानी ने सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब समय आने पर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें