फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब चैनल के लाइव कार्यक्रम में चले थप्पड़, देखिए 5 वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी समाचार चैनल के लाइव कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा और धर्मगुरू ओम जी के बीच चले थप्पड़ों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब लोग इस तरह की घटनाओं पर चुटकियां ले रहे हैं। चैनल पर हुई इस हाथापाई को लेकर जहां सोशल मीडिया में कई तरह के कार्टून शेयर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि किसी लाइव कार्यक्रम में इस तरह की हाथापाई की घटना कोई पहली बार नहीं है। पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। आइए देखते हैं कुछ ऐसी घटनाओं के वीडियो-

जब चैनल में भिड़ गए ज्योतिषि और धर्मगुरू
रविवार को एक निजी समाचार चैनल पर राधे मां को लेकर एक कार्यक्रम 'माता के नाम पर चौकी, जयकारा राधे मां का' चल रहा था। इसी दौरान लाइव बहस में बैठे धर्मगुरू ओमजी और ज्योतिषी दीपा शर्मा के बीच किसी बात पर बहस हो गई। देखते ही देखते ये बहस हाथापाई में बदल गई।
विज्ञापन


आप भी देखिए ये वीडियो---

पाकिस्तान में भी होता है ऐसा

चैनलों के लाइव शो में हाथापाई की ऐसी घटनाएं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हो चुकी हैं। बिजनेस प्लस नामक चैनल के एक कार्यक्रम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था।

इस चैनल पर एक लाइव कार्यक्रम चल रहा था और पाकिस्तान की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि वहां मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान ही किसी मुद्दे पर दोनों के बीच बहस हो गई और एक नेता ने दूसरे पर पानी का ग्लास फेंक दिया।

आप भी देखिए ये वीडियो---

टीना शर्मा ने आप नेता को मारा थप्पड़

पिछले साल ही भारत के एक समाचार चैनल पर चल रही पैनल बहस में भी थप्पड़ कांड देखने को मिला था। तब इस घटना को लेकर भी सोशल मीडिया में काफी बहस छिड़ी थी।

दरअसल चैनल पर एक लाइव कार्यक्रम चल रहा था जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता एजाज खान और इसी पार्टी की पूर्व नेता टीना शर्मा बैठी हुईं थी। दोनों के बीच किसी बात पर बहस छिड़ गई।

इसी बहस के दौरान टीना शर्मा एजाज खान की किसी बात पर नाराज हो गईं और उन्होंने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। देखिए इस घटना का वीडियो---

जब हाथापाई तक पहुंचा मामला

चैनलों पर होने वाली बहस के दौरान मामला सिर्फ थप्पड़ तक ही नहीं रुका। कभी-कभी यह इससे आगे बढ़कर हाथापाई तक भी जा पहुंचा। ऐसा ही वाकया दिखा आंध्र प्रदेश में।

यहां एक समाचार चैनल पर चल रहे लाइव कार्यक्रम के दौरान दो राजनेता आपस में ही लड़ बैठे। कार्यक्रम के एंकर ने हालांकि इन्हें रोकने की भरपूर कोशिश की लेकिन वो असफल रहा। इसके बाद चैनल के कर्मचारी दोनों राजनेताओं को बाहर ले गए।

देखिए ये वीडियो---
विज्ञापन

उंगली दिखाई तो बिगड़ा मामला

ऐसा नहीं है कि समाचार चैनलों पर केवल राजनेताओं के बीच ही हाथापाई हुई है। बांग्लादेश में एक लाइव कार्यक्रम के दौरान ढाका यूनिवर्सिटी के शिक्षक और रिटायर्ड मेजर जनरल आपस में भिड़ गए।

कार्यक्रम के दौरान दोनों किसी बात पर उलझ गए और उंगली दिखाने को लेकर मामला ज्यादा बढ़ गया। यह वीडियो भी उस समय सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था।

देखिए वीडियो---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें